Headlines

नवगछिया : ड्यूटी के दौरान होमगार्ड की मौत, ब्रेन हेमरेज बताया गया कारण

नवगछिया। बिहपुर थाना में कार्यरत एक होमगार्ड की शनिवार को ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। चिकित्सकों ने उनकी मौत का कारण ब्रेन हेमरेज बताया है। मृतक की पहचान बेगूसराय जिले के बगड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत घघरा गांव निवासी 58 वर्षीय अशोक पासवान के रूप में हुई है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ड्यूटी के दौरान अशोक पासवान की तबीयत अचानक खराब हो गई। उनके साथी पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें इलाज के लिए बिहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही थाना परिसर में शोक की लहर दौड़ गई। संतोष कुमार शर्मा (थानाध्यक्ष) ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजन पार्थिव शरीर को अपने पैतृक गांव ले गए। इस दौरान थाना के पुलिस पदाधिकारियों और जवानों ने दिवंगत होमगार्ड को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है