NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

नवगछिया : बाल भारती विद्यालय में एनसीसी A सर्टिफिकेट के लिए परीक्षा हुई

नवगछिया : बिहार बटालियन एनसीसी के कर्नल एसके पूनिया की अगुवाई में बाल भारती विद्यालय में एनसीसी A सर्टिफिकेट के लिए परीक्षा हुई। इस परीक्षा में 34 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया, जो लिखित और प्रायोगिक दोनों रूपों में आयोजित की गई।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

परीक्षा के संचालन में सूबेदार मेजर सुरेश कुमार, सूबेदार हेमचंद्र सिंह, सीएचएम अमित सिंह और विद्यालय के एएनओ विकास पांडे शामिल थे। परीक्षा के दौरान विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य अजय कुमार रुंगटा, बालकृष्ण पंसारी, डीपी सिंह और पुरुषोत्तम कुमार भी उपस्थित रहे।

परीक्षा का उद्देश्य एनसीसी कैडेट्स के प्रशिक्षण का मूल्यांकन करना और उन्हें राष्ट्रीय सेवा के लिए प्रेरित करना था। विद्यालय प्रबंधन ने सभी कैडेट्स और प्रशिक्षकों को बधाई दी।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है