NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

नवगछिया: बस चला रहे ड्राइवर को अचानक मारा पैरालिसिस अटैक.. बस गड्ढे में गया

नवगछिया । परबत्ता थाना के विक्रमशिला पहुंच पथ पर जगतपुर के समीप शनिवार सुबह करीब साढ़े दस बजे भागलपुर से सहरसा जाने वाली यात्री बस के चालक का चलती बस में अचानक तबीयत बिगड़ जाने के कारण बस अनियंत्रित होकर सड़क के बाएं किनारे जगतपुर झील की 15 फीट खाई में उतर गई। बस पर करीब डेढ़ दर्जन से अधिक लोग सवार थे। सभी बाल-बाल बच गए।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बताया जा रहा है कि चलती बस में अचानक चालक की हालत बिगड़ने के बाद चालक का हाथ-पांव सुन्न हो गया। जबतक चालक संभलता तबतक बस सड़क की बायीं तरफ धीरे-धीरे 15 फीट खाई में उतर गई। बस तेज रफ्तार में नहीं थी इस कारण यात्रियों को अधिक चोटें नहीं आई। कुछ यात्री आंशिक रूप से जख्मी हुए। बस के खाई में उतरते ही बस में अफरातफरी मच गयी। सभी यात्री बस में रोने-चिल्लाने लगे। बस चालक की तत्परता से बस पलटी नहीं। वरना बड़ा हादसा होने से टाला नहीं जा सकता था। घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

सूचना मिलते ही परबत्ता थानाध्यक्ष योगेश कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और बीमार चालक सहरसा निवासी संजीत कुमार को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया भेजा। परबत्ता थानाध्यक्ष ने बताया कि बस चालक की तबीयत अचानक बिगड़ जाने से बस खाई में उतर गई। सभी यात्री सुरक्षित हैं। यात्री अन्य वाहनों से अपने घर निकल गए। ठंड के कारण चालक को लकवा जैसी स्थिति हो जाने से हाथ पांव सुन्न हो गया था। चालक का इलाज अनुमंडल अस्पताल नवगछिया में चल रहा है। बस को जब्त कर जांच की जा रही है।

मौके पर पहुंची पुलिस: घटना की जानकारी मिलने के बाद परबत्ता पुलिस मौके पर पहुंची. तब तक यात्रियों को बस से बाहर निकाल लिया गया था. पुलिस ने बताया कि “ड्राइवर को पैरालिसिस मार दिया. ड्राइवर ने बस को नियंत्रण में लेकर धीरे-धीरे रोड के किनारे किया, लेकिन बस खड्डे में जा घुसी, सभी लोग सुरक्षित हैं. ड्राइवर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. क्रेन की मदद से बस को बाहर निकाला जा रहा है. सभी यात्री अपने-अपने गंतव्य को चले गये.”

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है