Headlines

नवगछिया : फरार अपराधी राहुल यादव पर एक लाख रुपये इनाम का प्रस्ताव

नवगछिया : पुलिस जिला नवगछिया के टॉप टेन अपराधियों में शामिल गोपालपुर थाना क्षेत्र के तीन अपराधियों पर इनाम का प्रस्ताव पुलिस मुख्यालय को भेज गया है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

एसपी ने बताया कि लतरा निवासी कुख्यात अपराधी हत्या,लूट व रंगदारी के विभिन्न मामलों के फरार नामजद अभियुक्त राहुल यादव पर एक लाख रुपये व लतरा गांव के शातिर अपराधी नवीन यादव पर पच्चीस हजार रुपये के इनाम का प्रस्ताव पुलिस मुख्यालय को भेजा गया है।

नवीन यादव हत्या, अपहरण व लूट के कई मामलों में फरार चल रहा है तथा पश्चिम बंगाल में भी हत्या के मामले का नामजद अभियुक्त है। साथ ही तिनटंगा करारी के कामदेव यादव पर भी 25 हजार रुपये इनाम का प्रस्ताव पुलिस मुख्यालय को भेजा गया है।कामदेव यादव हत्या ,लूट व रंगदारी के कई मामलों का नामजद अभियुक्त है ।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है