नवगछिया । इस्माईलपुर थाना में परबत्ता सबकी बासा और गंगा चौक के बीच घात लगाये अपराधियों ने महिला शीला देवी पति मनोज मण्डल को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।घायल महिला मोती टोला पचासी की रहनेवाली है और भागलपुर से मजदूरी कर घर लौट रही थी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सूचना मिलने पर पचासी निवासी जदयू नेता अजय मण्डल ने घायल महिला को मायागंज अस्प्ताल पहुचाया। उन्होंने बताया कि महिला रोजाना भागलपुर के तिलकामांझी में मजदूरी करने जाती है और शाम को वापस घर आती है।शुक्रवार की शाम आठ बजे जब वह कामकर वापस अपने घर लौट रही थी तो अपराधी यो ने घटना को अंजाम दिया।
घायल महिला का मायागंज में इलाज चल रहा है। वहीं महिला गोपालपुर बिधायक नरेंद्र कुमार नीरज के पंचायत का होने के कारण विधायक ने भी घायल से मिलकर उनका समुचित इलाज करवाया। इस्माईलपुर थाना अध्यक्ष ने बताया कि मामले की जानकारी मिला है घटनास्थल के आसपास पुलिसबलों को भेजकर पता लगवाया जा रहा है घायल महिला को इलाज के लिए मायागंज भेजा गया है।

