NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

नवगछिया : पुलिस टीम पर हमले का आरोपी 25 हजार का इनामी वरुन मंडल को दबोचा

नवगछिया । नवगछिया पुलिस ने बड़ी कारवाई करते हुए टॉप टेन का वांछित व 25 हजार का ईनामी कुख्यात वरुण मंडल को पुलिस ने सन्हौला भागलपुर से गिरफ्तार किया है। एसपी सुशांत कुमार सरोज ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि नवगछिया पुलिस ने जिले के टॉप टेन व इनामी साधोपुर रंगरा निवासी कुख्यात वरुण मंडल पिता जुड़ी मंडल  सन्हौला थाना क्षेत्र में छिपकर रह रहा है। एसपी के निर्देश पर बनी पुलिस टीम में रंगरा थानाध्यक्ष बिट्टू कमल, झंडापुर ओपी अध्यक्ष अजित कुमार, बिहपुर थानाध्यक्ष राजेश रंजन, रंगरा अपर थानाध्यक्ष चंदन कुमार व बीईओ टीम ने छापेमारी कर रविवार को तड़के तारर महादेबापुर  से घोघा स्टेशन जाने वाले सड़क से उसे गिरफ्तार किया।उसके पास से दो मोबाइल भी बरामद किया गया है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

आर्म्स एक्ट के पांच व हत्या के दो मामले

गिरफ्तार वरुण मंडल पर रंगरा गोपालपुर में तीन जबकि ढोलबज्जा में आर्म्स एक्ट दो व हत्या का एक मामला दर्ज है सभी मामले में वह फरार था। रंगरा व ढोलबज्जा में आर्म्स एक्ट के एक-एक मामले  में इसे फरार दिखाते हुए आरोप पत्र समर्पित किया गया।

पुलिस पर हमला, हत्या व मारपीट मामले में वांछित

वरुण मंडल रंगरा ओपी पर साधोपुर में पुलिस टीम पर हमला और पुलिस पदाधिकारियों के साथ मारपीट के मामले में हैं। हत्या के एक मामले में फरार कुख्यात को जब रंगरा पुलिस पकड़ने गयी थी तो उसने महिलाओं के साथ मिलकर पुलिस टीम पर हमला बोल दिया था। इसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गये थे। उसके चलाए गोली से एक युवक की मौत हो गयी थी। पुलिस को काफी लंबे समय से इसकी तलाश थी।

पुलिस कर्मी होंगे पुरस्कृत :

एसपी सुशांत कुमार सरोज ने कहा कि वरुण मंडल की गिरफ्तारी नवगछिया पुलिस की एक बड़ी उपलब्धि है। काफी समय से पुलिस उसकी तलाश में थी। गिरप्तारी टीम में शामिल सभी पदाधिकरियों और जवानों को पुरस्कृत किया जाएगा।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है