NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

नवगछिया पुलिस जिला के नये पुलिस लाइन का निरीक्षण में पहुचे डीआईजी, बोले लोगों का जमावड़ा नहीं

नवगछिया। नवगछिया पुलिस जिला के नये पुलिस लाइन का निरीक्षण भागलपुर के डीआईजी सुजीत कुमार ने किया। इस अवसर पर नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज, एसडीपीओ दिलीप कुमार सहित सभी पुलिस पदाधिकारी मौके पर मौजूद थे। निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने पुलिस लाइन के सभी अभिलेखों को देखा और कई आवश्यक निर्देश दिए।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

निरीक्षण में उन्होंने लंबित मामलों को देखा। साथ ही लंबित मामलों को जल्द से जल्द निष्पादन करने का निर्देश दिया। डीआइजी ने पुलिस लाइन में चल रहे कार्यों में भी प्रगति लाने के लिए मौके पर मौजूद एसपी एवं निर्माण करा रहे कर्मियों को दिया।

डीआईजी ने नये साल पर विशेष रूप से सतर्क रहने का निर्देश दिया। नववर्ष को लेकर के उन्होंने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि कोई भी पिकनिक स्पॉट पार्क हो या अन्य जगह वहां पर लोगों का जमावड़ा नहीं लगेगा। इसके लिए अतिरिक्त पुलिस बलों को नियुक्त करने का निर्देश दिया गया। डीआईजी ने बताया कि यह वार्षिक समीक्षा थी। जिसको लेकर निरीक्षण किया गया और पुलिस अधीक्षक को आवश्यक निर्देश दिए गये।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है