NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

नवगछिया : पशुपालक हत्याकांड मुख्य आरोपी गिरफ्तार.. शेष दो के लिए दबिश

खरीक : थाना क्षेत्र के खरीक बाजार शिवगंज टोला निवासी पशुपालक अवधेश यादव उर्फ अवधी की हत्या के मामले में रविवार देर रात पुलिस ने सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के तेलघी निवासी मुकेश सिंह को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 मुकेश पशुपालक हत्याकांड मामले का मुख्य आरोपी है। घटना के बाद से ही वह फरार चल रहा था। देर रात थानाध्यक्ष को सूचना मिली कि वह घर पर है। इसके बाद थानाध्यक्ष विनोद कुमार दलबल के साथ पहुंचे और घेराबंदी कर आरोपी को धर दबोचा।

जबकि, शेष बचे दो अन्य नामजद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकाने पर दबिश दे रही है। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया गिरफ्तार आरोपी को मंगलवार को कि कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है