खरीक। खरीक बाजार के गोल चौक के समीप शराब तस्कर के ठिकाने पर गुरुवार देर रात थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने छापेमारी की। इस दौरान शराब तो बरामद नहीं हो पाई किन्तु पुलिस ने शराब के नशे में धुत हंगामा कर रहे गोल चौक निवासी बौना दास एवं डोमी ऋषिदेव को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को शुक्रवार को जेल भेज दिया गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!अपहृत युवती नवगछिया से बरामद
खरीक। पिछले दिनों थाना क्षेत्र के एक गांव से अपहृत हुई एक युवती को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नवगछिया रेलवे स्टेशन से बरामद कर लिया। थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि बरामद युवती का कोर्ट में बयान दर्ज कराने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। बरामद युवती की निशानदेही पर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
