थाना क्षेत्र के पकरा गांव निवासी ललन प्रसाद सिंह के घर पर मंगलवार की देर रात को शराब के नशे में गांव के ही कुछ लोगों ने पथराव किया है। पीड़ित ललन प्रसाद सिंह ने घटना को लेकर नवगछिया थाना में लिखित आवेदन दिया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!आवेदन में कहा है कि मंगलवार की रात घर में सोए थे। तभी रात के 10:50 बजे खपरैल के घर व दरवाजे पर पत्थर फेंका गया। आरोप है कि पप्पू चौधरी व विरेन्द्र कुमार उर्फ टिकरा चौधरी के अलावा 5 से 6 अज्ञात लोगों ने पप्पू चौधरी की छत पर से इट्टा फेंकना शुरू कर दिया। शोर मचाने पर पप्पू चौधरी और विरेन्द्र कुमार उर्फ टिकरा चौधरी ने गाली गलौज करते हुए अवैध हथियार लेकर दौड़े। मेरा भतीजा अपने घर से निकला तो सभी भाग गए।

बुधवार की सुबह 8 बजे वार्ड सदस्य मनोज कुंवर आए तो उसी समय विरेन्द्र कुमार उर्फ टिकरा चौधरी 5-6 लोगों के साथ आया और मेरे साथ मारपीट शुरू कर दी। वार्ड सदस्य ने बीच-बचाव किया। नवगछिया थानाध्यक्ष राज कपूर कुशवाहा ने बताया कि आवेदन मिला है। प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
बताते चलें कि इन दिनों नवगछिया अनुमंडल में आपराधिक घटनाएं बढ़ गई हैं। आए दिन अपराधी लूट, हत्या, रंगदारी जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस की लाख कोशिश के बावजूद अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है। इससे इलाके के लोगों में दहशत है। लोग खुद को अपने घरों में भी सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं।
