Headlines

नवगछिया : छोटू सिंह हत्याकांड के आरोपी पूर्व प्रमुख समेत पांच के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार-Naugachia News

थाना क्षेत्र के पकरा निवासी देवपूजन भारती उर्फ छोटू सिंह हत्याकांड में फरार चल रहे नामजद आरोपियों के नाम कोर्ट से इश्तेहार निर्गत होने के बाद पुलिस ने पूर्व प्रमुख मानकेश्वर सिंह उर्फ मंटू, बालकिशोर सिंह, ब्रजकिशोर सिंह, कैलाश सिंह और तीरो सिंह के घर इश्तेहार चिपकाया। थानाध्यक्ष राजकपूर कुशवाहा ने कहा कि छोटू सिंह हत्याकांड में फरार चल रहे सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई या आरोपियों ने सरेंडर नहीं किया तो कोर्ट से आदेश लेकर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जाएगी। इस हत्याकांड में पुलिस ने घटना के बाद ही शूटर कदवा के महेश मंडल को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद पुलिस ने दूसरे दिन नामजद आरोपी खगेश सिंह को गिरफ्तार किया था।

इस हत्या मामले के आरोपी पूर्व प्रमुख मनकेश्वर सिंह उर्फ मंटू, बालकिशोर सिंह, ब्रजकिशोर सिंह, कैलाश सिंह और तीरो सिंह फरार चल रहे हैं। 6 फरवरी को शाम चार बजे घात लगाए हथियार बंद अपराधियों ने पुरानी रंजिश और जमीन विवाद में देवपूजन भारती उर्फ छोटू सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

मृतक की पत्नी रिंकू देवी के बयान पर पूर्व प्रमुख मनकेश्वर सिंह उर्फ मंटू, बालकिशोर सिंह, ब्रजकिशोर सिंह, महेश मंडल, खगेश सिंह, कैलाश सिंह और तीरो सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। हालांकि पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। लेकिन आरोपी पुलिस के पहुंचने से पहले ही सुरक्षित ठिकानों पर छिप जा रहे हैं।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है