नवगछिया – भारतीय जनता पार्टी कार्यालय नवगछिया में तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन शनिवार को प्रथम सत्र में प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश वर्मा ने आत्मनिर्भर भारत, माननीय मंत्री रामसूरत राय ने भारत का बढ़ता सुरक्षा सामर्थ्य, मनीष पांडे ने सोशल मीडिया,
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जिला अध्यक्ष विनोद कुमार मंडल ने मीडिया के व्यवहार और उपयोग, सत्य प्रकाश झा ने बिहार की उपलब्धियां, विधायक जनक सिंह ने भाजपा का इतिहास एवं विकास तथा केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने सरकार की उपलब्धियों विषय पर विचार व्यक्त किया और कार्यकर्ताओं को सभी विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई.
इस कार्यक्रम में पूर्व सांसद अनिल यादव, प्रोफेसर भोला कुमर, सत्य प्रकाश झा, नीलांबर झा, आलोक सिंह, अजय कुशवाहा, मुकेश राणा, वीरेंद्र दास, कौशल जायसवाल, मुरारीलाल चिरानिया, महेश्वर निषाद, प्रवेश यादव, राजेश पासवान, राजेश यादव, कुमकुम देवी, नंदनी सरकार, प्रमोद मंडल, सुबोध कुमार, छोटू सिंह भदोरिया, नितेंद्र सिंह उर्फ गुलाब समेत अन्य भी मौजूद थे

