ढोलबज्जा : कदवा दियारा पंचायत के बोड़वा टोला कदवा में अज्ञात अपराधियों ने उमेश राय और चौकीदार भोला पासवान के बासा में आग लगा दिया है. पीड़ित ने मामले की सूचना शनिवार को दोपहर बाद कदवा थाने में लिखित रूप से देकर अज्ञात अपराधियों को आरोपी बनाते हुए मामले की प्राथमिकी दर्ज कराई है.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!दोनों पीड़ितों ने बताया कि आग लगी में हजारों रुपए का पशु चारा और जलावन जलकर पूरी तरह से राख हो गया है. इधर कदवा पुलिस मामले की प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ कर चुकी है. इस क्रम में कदवा थाने के सहायक अवर निरीक्षक चंद्रिका जी ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों से पूछताछ की है.
