Headlines

नवगछिया : दूल्हा बदलने पर हुआ विवाद.. लड़की के चचेरे भाई को मारा गोली

नवगछिया। रंगरा ओपी के  सहोरा गांव में मंगलवार देर रात शादी  में  दूल्हा बदले जाने को लेकर हुआ विवाद में दुल्हन के चचेरे भाई राजू यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। मृतक के भाई घायल कारेलाल यादव ने बताया कि उसकी चचेरी बहन की बारात खगडिया के पसराहा बन्देहरा से आयी थी।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बारात के दरवाजा लगने के बाद जिसने पहले लड़के को देखा था उसने आकर बताया कि लडक़ा बदल लिया है। जिस लड़के को हमलोगों ने देखकर शादी फाइनल की थी वह लड़का नही है। यह लड़का देखने में अच्छा नही है। इतना कहने के बाद लड़की के घर वाले शादी से इनकार करने लगे और कहा कि शादी नही होगी।

बारात वापस ले जाइए। इतना कहते ही दोनो पक्षो में कहासुनी हो गयी। लड़का पक्ष के गांव में कुछ रिश्तेदार थे वे लोग शादी करने के लिए दबाव देने लगे। इसी पर बात बढ़ गयी और लड़का पक्ष के लोग मारपीट करने लगे। मेरे छोटे भाई राजू ने कहा कि जिस लड़के को देखकर हमलोगों ने बहन की शादी फाइनल की थी उसी लड़के को लाइये तभी शादी होगी।

इतना कहते ही गांव के हीरो यादव, सोनेलाल यादव, मुकेश यादव ने लाठी डंडे से सबको मरना शुरू कर दिया। उनलोगों ने लाठी से मुझे मारकर मेरा दाहिना हाथ तोड़ दिया और सिर फोड़ दिया। मेरे छोटे भाई राजू ने जब विरोध किया तो उसे गोली मार दी गई।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है