NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

नवगछिया :जीआर राशि से वंचित बाढ़ पीड़ितों ने प्रखंड मुख्यालय में काटा बवाल

नवगछिया : इस्माईलपुर पश्चिमी भिट्ठा पंचायत के सैकड़ों बाढ़ पीड़ित महिलाओं व पुरुषों ने जीआर राशि नहीं मिलने पर शनिवार को इस्माईलपुर प्रखंड मुख्यालय पहुंचकर जमकर बवाल काटा। पंचायत समिति सदस्य डब्लू मंडल, बाढ़ पीड़ित अरविंद कुमार, वार्ड सदस्य प्रह्लाद ठाकुर, बांके बिहारी मंडल, विलास राय, कमलेश्वरी मंडल, प्रियंका कुमारी, सुनीता देवी आदि ने बताया कि इस्माईलपुर पश्चिमी भिट्ठा पंचायत के 16 वार्डों में से चौदह वार्ड बाढ़ प्रभावित हैं, लेकिन वार्ड नंबर 10 और 11 जो कि बाढ़ से प्रभावित नहीं हैं। इन वार्डों के लोगों को जीआर राशि का भुगतान किया गया। जबकि वास्तविक बाढ़ पीड़ितों को जीआर राशि का भुगतान अबतक नहीं किया गया।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पीड़ितों ने बताया कि पिछली बार भी अधिकांश लोगों को जीआर राशि नहीं दी गयी थी, सिर्फ आश्वासन ही मिलता रहा। इस बार भी हमलोगों को जीआर राशि नहीं दी गयी। ग्रामीणों ने बताया कि हमारे पंचायत में मुस्लिम आबादी नहीं है, लेकिन मुस्लिम नाम के लोगों को वार्ड तीन और चार से जीआर राशि का लाभ दिया गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने बताया कि यदि सोमवार तक हमलोगों के खाते में जीआर राशि नहीं आयी तो हमलोग मंगलवार को डीएम कार्यालय का घेराव करने को मजबूर हो जाएंगे।

मुखिया प्रतिनिधि अनिल पोद्दार ने बताया कि पंचायत अनुश्रवण समिति से जीआर राशि हेतु सूची को अनुशंसित कर अंचलाधिकारी को सौंप दिया गया। उन्होंने कहा कि उक्त सूची के अनुसार जीआर राशि का भुगतान नहीं हुआ है। दूसरे किस्त में छूटे हुए लोगों को जीआर राशि मिलने की जानकारी दी गई। अंचलाधिकारी ने बताया कि 2024 की सूची को अपडेट करने के लिए संबंधित मुखिया को उपलब्ध कराया गया था। पंचायत अनुश्रवण समिति द्वारा पारित अपडेट सूची के अनुसार आपदा प्रबंधन द्वारा जीआर राशि का भुगतान किया गया। उन्होंने बैंक जाकर खाता को अपडेट कराने को कहा।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है