नवगछिया : मारवाड़ी युवा मंच नवगछिया जागृति शाखा के सदस्यों ने मौनी अमावस्या के पावन पर्व पर गोपाल गौशाला में गायों को चारा खिलाकर गौ सेवा की। जागृति शाखा की महिलाओं का मानना है कि मौनी अमावस्या को पितरों का दिन माना जाता है,
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!और इस दिन दान पुण्य करने या गाय को चारा खिलाने से पितर देवता खुश होते हैं। इस अवसर पर अध्यक्ष रश्मी सर्राफ, सचिव नीतू चिरानिया, कोषाध्यक्ष रिम्पा केडिया, वीणा सराफ सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।













