नवगछिया : गोपालपुर थाना क्षेत्र के करारी तिनटंगा स्थित जहाज घाट पर संत निरंकारी मिशन भागलपुर इकाई की ओर से सफाई अभियान चलाया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन नागरिक विकास समिति भागलपुर के अध्यक्ष सत्यनारायण प्रसाद, संत निरंकारी मिशन भागलपुर की निरंकारी मुखी सविता सिन्हा, करारी तिनटंगा पंचायत के मुखिया नगीना पासवान व प्रमुख प्रतिनिधि साकेत बिहारी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!नागरिक विकास समिति के अध्यक्ष सत्यनारायण प्रसाद ने कहा कि संत निरंकारी मिशन एक ऐसी संस्था है जिनके अनुयायी देश के तमाम राज्यों के अलावा दुनिया के कई देशों में मौजूद हैं. इस मिशन का लक्ष्य मानव को धर्म से जोड़ कर मानव कल्याण के लिए काम करना. निरंकारी मुखी सविता सिन्हा ने कहा कि निरंकारी मिशन का उद्देश्य सत्संग के साथ सामाजिक व मानव मूल्यों की भी रक्षा करना है.
उन्होंने कहा कि संत शिरोमणि परम पूज्य संत हरदेव सिंह जी महाराज व बहन शुवीक्षा जी ने कहा कि गंदगी शरीर के अंदर हो या बाहर , हानिकारक ही है. तन-मन और समाज में फैली गंदगी को साफ करना हम सबों का दायित्व है. सफाई अभियान के दौरान मिशन के सेवा दल के सदस्यों के अलावा कार्यकर्ताओं ने पूरे गंगा नदी के घाट की सफाई की. इस दौरान सत्यनारायण प्रसाद, लड्डू मिस्त्री, दिलीप कुमार, महेश साह, किरण बेजवानी, सपना, नागेंद्र साह, बबलू मंडल, फूचो मंडल, बेबी, सतीश कुमार, डॉ संजय मंडल, मुखी सविता सिन्हा मौजूद थी.














