नवगछिया । रंगरा चौक प्रखंड के जहांगीरपुर वैसी में हो रहे भीषण कटाव का जायजा लेने शुक्रवार को कॉंग्रेस विधान मंडल दल के नेता सह भागलपुर के नगर विधायक अजीत शर्मा ने लिया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अपने ही हाथों से पाई-पाई जोड़कर बनाये पक्के के मकान को अपने हाथों से तोड रहे हैं। पिछले एक सप्ताह से भी अधिक दिनों से कटाव में दर्जनों लोगों के घर नदी में समा गये। लेकिन अधिकारियों ने कटाव से विस्थापित परिवारों की सुध लेना भी उचित नहीं समझा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!उन्होंने बताया कि यदि समय पर कटाव निरोधी कार्य जल संसाधन विभाग द्वारा करवाया गया होता तो जहांगीरपुर वैसी में कटाव नहीं झेलना पड़ता। उन्होंने कहा कि प्रभारी मंत्री रामसूरत राय के निर्देश के बाद भी जहांगीरपुर वैसी को बचाने का कार्य समय पर प्रारंभ नहीं किया गया। उन्होंने प्रभारी मंत्री से तत्काल इस्तीफा देने की मांग की। विधायक ने बताया कि वे मुख्यमंत्री को भी हो रहे कटाव की जानकारी देंगे।
डीएम भागलपुर से कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल मिलकर जहांगीरपुर वैसी में कटाव से विस्थापित परिवारों के लिये भोजन, आवास, शौचालय व शुद्ध पेयजल उपलब्ध करवाने की मांग की जायेगी और जल संसाधन मंत्री संजय झा से मिलकर जहांगीरपुर वैसी में युद्धस्तर पर फ्लड फायटिंग कार्य करवा कर गांव को बचाने की मांग की जायेगी।

उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में गंगा व कोसी नदी के कटाव की समस्या का स्थाई समाधान व विस्थापित परिवारों के पुनर्वास हेतु अनुमंडल मुख्यालय नवगछिया में महाधरना दिया जाएगा। इस अवसर पर अभय आनंद, विपिन बिहारी यादव, शीतल प्रसाद सिंह निषाद, जितेन्द्र प्रसाद सिंह, अजय कुमार सिंह, शंकर प्रसाद सिंह अशोक, मो मोजिउद्दीन, मोइज उद्दीन, मो इस्तेखार आलम, अब्दुल गफ्फार, अताउल हक, वसीम अयाज अंजुम आदि मौजूद रहे।
