नारायणपुर । प्रखंड के भवानीपुर पंचायत सरकार भवन परिसर में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में मंगलवार को नवगछिया एसडीओ उत्तम कुमार ने कहा कि भवानीपुर बांध वाली सड़क सतीशनगर से हरिओ तक जल्द चकाचक होगी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जनसंवाद कार्यक्रम को सभी विभाग के पदाधिकारियों ने सरकार द्वारा चलाये जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। ग्रामीणों ने शिकायत की कि प्रखंड सहित पंचायत स्तर पर बिचौलिये द्वारा आम जनमानस के साथ योजनाओं में हेराफेरी की जाती है। जिसपर एसडीओ ने शिकायतकर्ता से कहा कि लिखित शिकायत करें और उनके खिलाफ जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
अनुमंडल कृषि पदाधिकारी राजेश कुमार सिंह ने रवि महोत्सव पर अनुदानित दर पर बीज, यंत्र की किसानों को विस्तार से जानकारी दी। बाढ़ नियंत्रण विभाग के कार्यपालक अभियंता ने कहा कि बांध वाली सड़क जल्द बनेगी। सुझाव में लगभग बीस से अधिक आवेदन मिले। इसके पूर्व कार्यक्रम का उद्घाटन एसडीओ उत्तम कुमार, मुखिया ममता देवी, कृषि पदाधिकारी सहित अन्य ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मौके पर बीडीओ खुशबू कुमारी, प्रमुख प्रतिनिधि मंटु यादव, पैक्स अध्यक्ष गौतम कुमार सिंह, सीडीपीओ, पीएचसी प्रभारी, पशुपालन पदाधिकारी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

