Headlines

नवगछिया : गोपालपुर प्रमुख रागिनी देवी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की मांग

पांच पंचायत समिति सदस्यों ने बीडीओ को सौंपा लिखित आवेदन

नवगछिया। गोपालपुर प्रखंड की प्रमुख रागिनी देवी के खिलाफ पांच पंचायत समिति सदस्यों ने लिखित आवेदन देकर अविश्वास प्रस्ताव लाने की मांग की है। इसको लेकर प्रखंड की राजनीति गर्म हो गई है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जानकारी के अनुसार, अविश्वास प्रस्ताव लाने की मांग को लेकर पंचायत समिति सदस्यों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) को आवेदन सौंपा है। आवेदन देने वाले पंचायत समिति सदस्य धनंजय सिंह ने बताया कि प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए सभी संबंधित सदस्यों की सहमति से यह कदम उठाया गया है।

उन्होंने बताया कि आवेदन पर गोपालपुर डिमहा पंचायत समिति सदस्य, सुकटिया बाजार पंचायत समिति सदस्य, मकनदपुर पंचायत समिति सदस्य, गोसाई गांव पंचायत समिति सदस्य सहित अन्य पंचायतों के पंचायत समिति सदस्यों ने हस्ताक्षर कर अविश्वास प्रस्ताव लाने की मांग की है।

इधर, प्रखंड विकास पदाधिकारी निशांत कुमार ने बताया कि प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव से संबंधित आवेदन प्राप्त हुआ है, जिस पर पांच सदस्यों के हस्ताक्षर हैं। उन्होंने कहा कि नियमानुसार इस मामले में आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

बीडीओ ने बताया कि अविश्वास मत के लिए प्रमुख को तिथि निर्धारित कर सूचना दी जाएगी। हालांकि, फिलहाल इस संबंध में तारीख तय नहीं की गई है

इस घटनाक्रम के बाद गोपालपुर प्रखंड की स्थानीय राजनीति में हलचल तेज हो गई है और अब सभी की नजरें अविश्वास प्रस्ताव को लेकर होने वाली आगामी कार्रवाई पर टिकी हैं।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है