NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

नवगछिया : गांवों में जीविका दीदियों ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली

नवगछिया । लोकसभा चुनाव को लेकर सोमवार प्रखंड के उस्मानपुर पंचायत के मिरजाफरी सहित विभिन्न गांवों में जीविका दीदियों ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली। इसे बीपीएम मो. तौसिफ आलम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली मिरजाफरी गांव स्थित आंबेडकर चौपाल से शुरू होकर पूरे गांव का भ्रमण कर चौपाल पहुंची।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इसके बाद रंगोली प्रतियोगिता में भी लोगों को जागरूक किया गया। इस दौरान रैली में शामिल सभी दीदियों ने लोगों को मतदान करने के लिए जागरूक किया और नर हो या नारी, मतदान है सबकी जिम्मेदारी नारे पर बल दिया। वहीं बीपीएम मो. तौसिफ आलम ने ने कहा कि जागरूकता से मतदान प्रतिशत बढ़ेगा।

मौके पर जीविका के क्षेत्रीय समन्वयक संतोष कुमार सुमार सुमन, सामुदायिक समन्वयक गोपाल कृष्ण, गिरिधर गोपाल, अंजनी कुमारी, वीणा देवी, उषा देवी, मणिलता देवी, निरूपा राय आदि मौजूद थे।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है