Headlines

नवगछिया : कटिहार में सेना की हो रही अग्निवीर बहाली के लिए स्पेशल ट्रेन

नवगछिया। कटिहार में सेना की हो रही अग्निवीर बहाली में अभ्यर्थियों की सुविधा के मद्देनजर बरौनी से कटिहार के लिए अप और डाउन में स्पेशल ट्रेन के परिचालन का निर्णय पूर्व मध्य रेलवे द्वारा लिया गया है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि ट्रेन सं. 05797 बरौनी से कटिहार तक जाएगी जो बरौनी से सुबह 6:30 बजे खुलेगी और नवगछिया स्टेशन पर 8:50 में आएगी। फिर यह ट्रेन कटिहार के लिए रवाना होगी।  इस ट्रेन का परिचालन एक दिसंबर तक किया जाएगा।

वहीं ट्रेन सं. 05798 का कटिहार से बरौनी तक परिचालन होगा, जो कटिहार से शाम 6:30 बजे खुलेगी। नवगछिया स्टेशन पर 7:29 में पहुंचेगी। इसके बाद बरौनी के लिए रवाना होगी। इस ट्रेन का परिचालन 30 नवंबर तक किया जाएगा। भाजपा जिला मंत्री मुकेश राणा ने रेल मंत्रालय के इस निर्णय पर रेल पदाधिकारियों सहित रेल मंत्री का आभार व्यक्त किया है।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है