Headlines

नवगछिया : आर्म्स एक्ट, हत्या, लूट जैसे कई कांडों के कुख्यात कटिहार से गिरफ्तार

नवगछिया। रंगरा थानाध्यक्ष बिट्टू कमल ने आर्म्स एक्ट, हत्या, लूट जैसे कई कांडों के कुख्यात मुरली रंगरा निवासी राजा कुमार उर्फ हीरालाल को कटिहार जिले से गिरफ्तार किया है। एसपी सुशांत कुमार सरोज ने मंगलवार को प्रेस को बताया कि

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रंगरा ओपी क्षेत्र में कई कांडों में वांछित कुख्यात राजा कुमार के कटिहार जिला के मनिहारी थाना के अमीराबाद गांव में होने की गुप्त सूचना के बाद रंगरा थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में छापेमारी टीम गठित की गई।

टीम ने तकनीकी सेल के सहयोग से अमीराबाद स्थित उसके मामा कुलदीप सिंह के घर छापेमारी कर कुख्यात को एक मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया। उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है