NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

नवगछिया : ऐतिहासिक सौहार्द और शांतिपूर्ण तरीके से ईद संपन्न

नवगछिया : बिहपुर मे ईद शांति और सौहार्द के माहौल में मनायी गई। बिहपुर के ऐतिहासिक ईदगाह मे ईद की नमाज नौ बजे अदा की गई। बिहपुर के जामा मस्जिद में सुबह साढ़े आठ बजे नमाज अदा की गई।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इसके अलावा मिलकी, झंडापुर, बभनगामा, गौरीपुर, औलियाबाद, सोहड़ी, नंन्कार, हृदीचक, जमालपुर, मोमीन टोला, लत्तीपुर आदि जगहों पर ईद की नमाज अदा करने के लिए बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग पहुंचे थे।

नमाज अदा करने बाद लोगों ने एक-दूसरे को ईद की बधाई दी। वहीं विक्रमपुर के ईदगाह में सैकड़ों नमाज़ी ने नमाज अदा किया। मौके पर बिहपुर थानाध्यक्ष राहुल कुमार, दारोगा मनीष कुमार सहित कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है