NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

नवगछिया : आज निकलेगा शिव जी बारात.. एसडीपीओ ने आयोजन को लेकर की बैठक

sdo

नवगछिया : नवगछिया के एसडीओ यतेंद्र कुमार पाल ने शिवरात्रि के मद्देनजर नवगछिया के गोपाल गौशाला में होने वाले विभिन्न आयोजनों को लेकर शिवरात्रि कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक कर विचार विमर्श किया है. इस अवसर पर पूजा पाठ और शिव बारात के दौरान विधि व्यवस्था को लेकर खास निर्देश नवगछिया के एसडीओ ने शिवरात्रि कमेटी को दिया है.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मौके पर नवगछिया के एसडीपीओ दिलीप कुमार ने कहा कि चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था रहेगी. लोग सरकार के गाइडलाइन के अनुसार शांतिपूर्वक और हर्षोल्लास के माहौल में शिवरात्रि का पर्व मनाए. इसके लिए पुलिस लोगों के साथ है. मौके पर शिवरात्रि कमेटी के अध्यक्ष प्रेम सागर उर्फ डब्लू यादव समेत अन्य भी मौजूद थे.

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है