नवगछिया । अयोध्या से लाया गया पूजित अक्षत कलश खरीक पहुंचा। खरीक बाजार स्थित मां चैत्रावली दुर्गा मंदिर परिसर से कलश झांकी शोभायात्रा निकाली गई। इसमें विधायक समेत हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!शोभायात्रा मां चैत्रावली दुर्गा मंदिर से पूरे बाजार से होते रामगढ़ स्थित बड़ी काली मंदिर पहुंची। यहां से 14 नंबर सड़क होते हुए विश्वकर्मा चौक, पंडित टोला, कठेला, शिवगंज टोला होते हुए खरीक बाजार यादव टोला स्थित कृष्ण मंदिर से होते मां चैत्रावली दुर्गा मंदिर परिसर में शोभायात्रा का समापन हुआ।
इस दौरान पूरे उत्साह, उर्जा और उमंग के साथ शोभायात्रा में शामिल लोगों ने जमकर जय श्रीराम के नारेबाजी की। महिला और पुरूष भगवान राम के गीतों पर थिरकते दिखे।














