शारदीय नवरात्रि का प्रारंभ 22 सितंबर दिन सोमवार से होने वाला है. इस बार की शारदीय नवरात्रि 10 दिनों की है. इस नवरात्रि में चतुर्थी तिथि 2 दिनों की है. शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन मां दुर्गा का आगमन गज पर यानि हाथी पर हो रहा है, जबकि मां दुर्गा का प्रस्थान मनुष्य की सवारी यानि पालकी पर होगा. शारदीय नवरात्रि के समय में मां दुर्गा के आगमन और प्रस्थान की सवारी के शुभ और अशुभ संकेत होते हैं. आइए ज्योतिषाचार्य दयानंद पाण्डेय से जानते हैं कि शारदीय नवरात्रि में मां दुर्गा की सवारी के क्या संकेत हैं?
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!हाथी पर होगा मां दुर्गा का आगमन
मां दुर्गा की हाथी की सवारी के संकेत
इस बार शारदीय नवरात्रि का समापन यानि विजयदशमी या दुर्गा विसर्जन 2 अक्टूबर गुरुवार को है. ऐसे में जब मां दुर्गा का प्रस्थान गुरुवार को होता है तो उनका वाहन मनुष्य की सवारी यानि पालकी होती है. इस सवारी का भी संकेत शुभ फलदायी है. इसके कारण देश में बीमारी और महामारी फैल सकती है, व्यापार में मंदी आ सकती है, अर्थव्यवस्था में गिरावट आ सकती है, और प्राकृतिक आपदाएं आ सकती हैं
कैसे तय होती है माता की सवारी
1. रविवार या सोमवार: जब इस दिन नवरात्रि शुरू होती है तो मातारानी के आगमन की सवारी हाथी होता है.

माता के प्रस्थान की सवारी
3. बुधवार या शुक्रवार: जब मां दुर्गा बुधवार या शुक्रवार के दिन धरती से विदा होती हैं तो उनका वाहन हाथी होता है.













