विक्रमशिला पुल पर कार चालक दम्पती ने चालान काटने को लेकर दरोगा को धमकाया

भागलपुर / पटना

विक्रमशिला पुल पर बुधवार को जाम से लोगों को थोड़ी राहत मिली। सुबह 10 से शाम छह बजे तक ओवरटेक रोकने के लिए पुल पर ऑनस्पॉट फाइन की व्यवस्था की गई थी। सुबह सात बजे शहर की सड़कों पर फंसी भारी वाहनों को पुल पार करा दिया गया था। जाम रोकने के लिए जीरोमाइल से विक्रमशिला पुल तक अतिरिक्त पुलिस की तैनाती की गई थी। मंगलवार देर रात ओवरटेक के कारण आधे घंटे के लिए पुल पर जाम लगा था,

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

लेकिन उसके बाद यातायात सामान्य हो गई थी। दस-दस मिनट पर गाड़ियों को दूसरी दिशा से छोड़ जा रहा था। पुलिस का कहना था कि रात में गाड़ियों की संख्या कुछ कम थी। सुबह सात बजे के बाद सबौर रोड से गाड़ियों को निकाला जाने लगा था। सुबह नो इंट्री सामाप्त होने के बाद छोटे चार पहिया वाहन और बस चालक ओवरटेक कर रहे थे। पुलिस जवान उन्हें ओवरटेक करने से रोक रहे थे।

यातायात टीओपी प्रभारी पुलिस जवान के साथ स्वयं चलान बुक लेकर पुल रर खड़े थे। चालकों को ओवरटेक करने से मना किया जा रहा था। पुल पर ऑनस्पॉट फाइन करने की जानकारी मिलने पर दोपहर बाद चालक ओवरटेक करने से बच रहे थे। मंगलवार के मुकाबले बुधवार को जाम से लोगों को राहत मिली।

पुल के मरमम्त वाले सात स्थानों पर बैरिकेटिंग की गई थी। टीओपी थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि 10 से शाम 6 बजे तक के बीच ओवरटेक कर रहे 14 वाहन चालकों को दंडित किया गया है। इसमें 8 बसें, 4 छोटे वाहन व 2 पिकअप वैन के चालक से 8400 रुपये वसूला गया है।