भागलपुर : तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय में चार विषयों में सीबीसीएस (च्वाइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम) की पढ़ाई होगी। राजभवन ने इसकी मंजूरी दी है। इतिहास, अर्थशास्त्र, प्रबंधन और पर्यावरण विज्ञान को पढ़ाने की राजभवन ने मंजूरी दी है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!राजभवन ने तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय सहित विभिन्न विश्वविद्यालयों से कहा है कि विषय विशेषज्ञों के पैनल की सलाह के बाद चार विषयों के सिलेबस को मंजूरी दी गई है। राजभवन ने इसे तत्काल प्रभाव से लागू करने का निर्देश दिया है। राजभवन ने कहा है कि वेबसाइट से सिलेबस को डाउनलोड कर पीजी विभागों में इसे लागू किया जाए। लेकिन इसमें 20 फीसदी से ज्यादा परिवर्तन नहीं किया जा सकता है। मालूम हो कि सीबीसीएस के तहत कुल 34 विषयों की पढ़ाई होनी है।

इसके लिए विभिन्न विश्वविद्यालयों को अलग-अलग विषयों के लिए सिलेबस बनाने का निर्देश दिया गया था। तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय को भी चार विषयों के लिए सिलेबस बनाने का निर्देश दिया गया था। विषयों के विशेषज्ञों से तैयार कराकर इसे राजभवन भेजा गया था। जहां एक खास पैनल ने इस सिलेबस का अध्ययन कर उसे राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों में लागू करने के उद्येश्य से अपनी सहमति जताई।
इसके बाद राजभवन ने इसे लागू करने का विश्वविद्यालयों को निर्देश दिया है। पीजी के प्रत्येक विषय के छात्रों को सीबीसीएस के एक विषय को चुनना होगा और उसकी पढ़ाई करनी होगी। यह चुना गया विषय उसके पीजी के मूल विषय से अलग होगा। जिस विषय को छात्र चुनेंगे। उसके पीजी विभाग में जाकर उसकी पढ़ाई करनी होगी। धीरे-धीरे अन्य विषयों को भी सीबीसीएस में लागू किया जाएगा
