स्टेट बस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

नारायणपुर – राष्ट्रीय राजमार्ग 31 नारायणपुर चौक से बुधवार को स्मार्ट सिटी भागलपुर से जोड़ने के लिए सीमा क्षेत्र नारायणपुर से भागलपुर के लिए सरकारी दर पर यात्रियों की सुविधा के लिए दो बार अप डाउन करेगी व नारायणपुर में बस सहित चालक व उपचालक रात्रि विश्राम करेंगे बस को समाजसेवी सुदामा साह एवं प्रतीष्ठान अधीक्षक दिवेश चौरसिया ने हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना कर शुभारंभ किया मौके पर पुवॆ प्राचार्य राजेंद्र यादव, शशिभूषण यादव, डा सुभाष कुमार बिधार्थी, जयन्त यादव, रामकृष्ण यादव, सहित अन्य गणमान्य लोग व ग्रामीण मौजूद थे.
