NAUGACHIA News

नवगछिया : फर्जी दारोगा बनकर रचाई शादी: महिला सिपाही से ठगी, आरोपी गिरफ्तार

नवगछिया : यार्ड में दर्दनाक हादसा.. ट्रेन से कटकर युवक की मौत, गांव में पसरा मातम

नवगछिया : बाढ़ से पहले एक्शन में प्रशासन.. इस्माईलपुर-बिंद टोली तटबंध का निरीक्षण

नवगछिया में STF-पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो हथियारबंद अपराधी गिरफ्तार, बड़ी वारदात टली

नवगछिया में दर्दनाक सड़क हादसा: ‘कुका’ की मौत, अस्पताल परिवार ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई

नवगछिया में ट्रैफिक का हाल बेहाल, बरात की गाड़ियां भी फंसी

नवगछिया : दिनदहाड़े लूटकांड.. गल्ला व्यवसायी पर हमला कर 3.50 लाख रुपये लूटे

भागलपुर पहुचे मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा

NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

बिहार सृजन घोटाला : हो सकती है, वरिष्ठ IPS ऑफिसर की गिरफ्तारी, सीबीआइ की रडार पर कई अधिकारी

पटना : अंजनी, बिहार के भागलपुर में हुए सृजन घोटाला मामले में एक सनसनीखेज खबर बाहर आ रही है. जानकारी के मुताबिक 15 सौ करोड़ से अधिक के इस घोटाले की जांच कर रही सीबीआई ने घोटाले से लाभान्वित हुए अधिकारियों की सूची तैयार कर ली है. बताया जा रहा है कि पुलिस मुख्यालय में तैनात एक वरिष्ठ आइपीएस अधिकारी सीबीआई  वालों की रडार पर हैं. सीबीआई के सूत्रों की मानें, तो कभी भी उनकी गिरफ्तारी हो सकती है. इस घोटाले की जांच को लेकर सीबीआई की टीम भागलपुर और पटना में कैंप कर रही है, जांच की प्रक्रिया को तेजी से बढ़ाया जा रहा है.

Whatsapp group Join

घोटाला मामले में जो बात निकलकर सामने आ रही है, उसके मुताबिक इसके शुरू के जांच में पांच आइपीएस फंसते नजर आ रहे हैं और एक वरिष्ठ आइपीएस अधिकारी इस मामले की जड़ में शामिल है. सीबीआई सूत्रों के हवाले से मीडिया में यह खबर चल रही है कि पटना पुलिस मुख्यालय में कार्यरत एक आईजी स्तर के अधिकारी के बैंक खाते में 25 लाख रुपये सृजन महिला विकास सहयोग समिति के एकाउंट में ट्रांसफर किये गए थे.

इस बाबत सीबीआई ने पूरी तरह प्रमाण जुटा लिया है और जल्द ही गिरफ्तारी से जुड़ी कार्रवाई की जायेगी. उक्त आइपीएस अधिकारी सृजन के कार्यालय में कई बार गये थे, जब वह भागलपुर में एसएसपी के पद पर तैनात थे, उन्हें कई कार्यक्रमों में गेस्ट भी बनाया गया था. जांच में यह बात निकलकर सामने आ रही है कि आइजी रैंक के अधिकारी के अलावा बिहार के कई आईएएस अधिकारी भी सीबीआइ की जद में है. यह अधिकारी वैसे हैं, जो घोटाले के दौरान भागलपुर में कार्यरत रहे. यह बताया जा रहा है कि सीबीआइ को इनके खिलाफ सबूत मिले हैं. सीबीआइ बहुत जल्द इस मामले को लेकर बड़ा खुलासा कर सकती है.

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है