
मोहन पोद्दार, नवगछिया : नवगछिया डॉट कॉम और whatsapp ग्रुप बिहपुर अपडेट के संयुक्त तत्वाधान में मिस्टर अपडेट प्रतियोगिता का आयोजन किया है। होली के मौके पर आयोजित इस प्रतियोगिता में ऐसे प्रश्न दागे गये कि उत्तर देने वाले उत्तर देने से पहले हँस हँस कर लोट पोट हो गए। प्रतियोगिता में कुल दस प्रश्न पूछे गए। सबसे अधिक प्रश्नों का जबाव देने वाले को मिस्टर अपडेट घोषित किया गया। मिस्टर अपडेट को नवगछिया डॉट कॉम, गोसायगांव समाचार और सिंधिया मकंदपुर नवगछिया के तेजस्वी पब्लिक स्कूल के संचालक द्वारा पुरस्कार भी दिया गया। दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। दोनों को नवगछिया डॉट कॉम के तरफ से पुरस्कार दिया जायेगा। प्रतियोगिता का दूसरा चरण सोमवार को सुबह आयोजित किया जायेगा। मिस्टर अपडेट प्रतियोगिता नवगछिया के वरिष्ठ पत्रकार ऋषव मिश्रा कृष्णा के संयोजकत्व में आयोजित किया जा रहा है। प्रस्तुत है वो दस प्रश्न जो पूछे गए।
? प्रश्न संख्या 1. होली में जिस वस्तु से रंग डाला जाता है उसे ……………….कहा जाता है।

1. चकला
2. खुरपी
3. कदीमा
4. पिचकारी
? प्रश्न संख्या 2. होली के मुख्य पकवान को ……………….कहा जाता है।
1. चावमिन
2. घीबर
3. दलपिट्ठी
4. पुआ
? प्रश्न संख्या 3. बिहार में शराबबंदी के बाद कौन से डांस की परंपरा विलुप्त होने के कगार पर है ?
1. नागिन डांस
2. लुंगी डांस
3. मोर डांस
4. ब्रेक डांस
? प्रश्न संख्या 4. होली में गया जाने वाला लोकगीत जोगीरा गाने के क्रम में जोगीरा के बाद …………बोलते है ?
1. हू ला ला ला
2. ओले ओय
3. सा र रा रा
4. ओ र र र रा
? प्रश्न संख्या 5. रिक्त स्थान को भरें
भर फागुन ………. देवर लगे।
1. मुंशा
2. छौरबा
3. बुढ़वा
4. बच्चा
? प्रश्न संख्या 6. यूपी चुनाव में जीतने के लिए पीएम मोदी ने किस जानवर को प्रेरणास्त्रोत बनाया।
1. सांढ़
2. बकरी
3. गदहा
4. कुत्ता
? प्रश्न संख्या 7. होली का लोकप्रिय परिधान क्या है ?
1. गंजी जांघिया
2. लुंगी बनियान
3. हाफ पैंट
4. कुरता पायजामा
प्रश्न संख्या 8 : मनुष्य के कुल जीवन को चार भाग में बांटा गया है। मनुष्य के उम्र के चार भाग में एक भाग जो युवा अवस्था के बाद आता है उसे अंगिका में ” अधवैसु कहा जाता है। किस उम्र के बाद लोगों को अधवैसु कहा जाता है ?
1. 60 वर्ष के बाद
2. 70 वर्ष के बाद
2. 15 वर्ष के बाद
4. 30 वर्ष के बाद
? प्रश्न संख्या : 09 होली में शराब का विकल्प क्या होना चाहिए
1. भांग
2. खैनी
3. सिगरेट
4. गुटखा
? प्रश्न संख्या : 10 रिक्त स्थान भरें
ओठ लाली से रोटी ……………।
1. सान के
2. थकुच के
3. चबा के
4. इनमें से कोई नहीं

सभी प्रश्नों के बाद मिस्टर अपडेट प्रतियोगिता का स्कोर बोर्ड इस प्रकार है
1. मनीष कुमार निखिल : 27.5 अंक
2. विभूति कुमार : 24.5 अंक
3. वरुण बाबुल : 15 अंक
4. विक्की कुमार : 12.5 अंक
5. प्रवीण कुमार गुप्ता : 08.5 अंक
6. राहुल कुमार सिंह : 05 अंक
7. संदीप कुमार : 05 अंक
8. नीरज कुमार : 02 अंक

