नवगछिया : श्याम महोत्सव पर स्पर्श नृत्य नाटिका मे होगी झांकी के अलावे बहुत कुछ -Naugachia News
नवगछिया: श्री श्याम भक्त मंडल द्वारा कल 31 दिसंबर से प्रारंभ होने वाले 28 वें श्री श्याम महोत्सव में इस बार स्पर्श नृत्य नाटिका मे शीश के दानी की झांकी प्रस्तुति की जाएगी। यह आयोजन कल संध्या ५ बजे से १ जनवरी संध्या ८ बजे तक चलेगा | इस अवसर पर बाबा श्री श्याम की अखंड ज्योति आयोज के सामप्ति तक जलती रहेगी ।
श्री श्याम भक्त मंडल अध्यक्ष अनिल केजरीवाल ने बताया कि बाल भारती स्कूल में श्री श्याम प्रभु का 27 वा महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। इस महोत्सव में बाबा श्री श्याम का दरबार कोलकाता के कारीगरों द्वारा भव्य रूप से सजाया जा रहा है । इसके लिये कमिटी दिन रात एक किये हुए है | बाबा के दरवार को अलौकिक श्रृंगार से सजाया जायेगा और विशाल भंडारा एवं छप्पन भोग का आयोजन भी किया जाएगा।

बताते चले कि इस बार भजन गायकों में टाटानगर के हरजीत सिंह हीरा, कोलकाता के सुनील अग्रवाल और मनमोहन चंचल तथा भागलपुर के राहुल सोनी और खगड़िया के शिवकुमार तुलस्यान की टीम शामिल होगी।

