RRB-NTPC रिजल्ट को लेकर अभ्यर्थियों के हंगामे के बीच इस पटना में कोचिंग के चर्चित शिक्षक खान सर को गिरफ्तार कर लिया गया है. अभ्यर्थियों को उकसाने के आरोप में घिरे खान सर को पटना पुलिस ने उठा लिया है. खान सर ने आज बुधवार को ही मीडिया से बात करते हुए कहा था कि बोर्ड ने आज जो कदम उठाया वो पहले कर लेना चाहिए था तो ऐसी नौबत नहीं आती.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!आरआरबी-एनटीपीसी के रिजल्ट के विरोध में जब अभ्यर्थी पटना समेत अन्य जिलों की सड़कों पर उतरे और उग्र विरोध के साथ प्रदर्शन किया तो पटना डीएम का एक बयान सामने आया था. पटना डीएम ने साफ शब्दों में ये कहा था कि कोचिंग संस्थानों की भूमिका भी जांच के दायरे में है. किसी ने अभ्यर्थियों को उकसाया है तो उसपर कार्रवाई होगी. बता दें कि खान सर का एक वीडियो काफी वायरल हुआ है जिसमें वो परीक्षा के रिजल्ट की चर्चा करते देखे जा रहे हैं.
इधर खान सर ने भी मीडिया से बात करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी थी. मंगलवार को आरा में अभ्यर्थियों ने ट्रेन में आग लगा दी और जमकर बवाल काटा तो इसे खान सर ने गलत करार दिया. उन्होंने यह भी कहा कि आरआरबी ने जो कदम आज उठाया वो अगर 18 जनवरी को लिया होता तो इतना उपद्रव नहीं होता. हम लोगों ने 8 मीलियन ट्वीट कराया था. लेकिन आरआरबी ने अच्छा स्टेप ये उठाया है कि सारे स्टूडेंट से सुझाव मांगा है और कमिटी बैठाई गयी है.

खान सर ने मीडिया से बात करते हुए बताया था कि उनके बारे में अफवाह उड़ाया गया है. बताया कि हमलोगों ने आंदोलन को रोककर रखे हैं. आंदोलन करने वाले छात्रों को मना करते रहे हैं कि 26 जनवरी को कोई आंदोलन ना हो. वहीं पटना डीएम के बयान पर उन्होंने कहा कि वो कानून-व्यवस्था को देख रहे हैं, सुलझे व्यक्ति हैं. इस दौरान आरआरबी के फैसले पर खान सर नाराज दिखे और विरोध में कई बिंदु सामने रखा. इस आंदोलन को उन्होंने नेता विहीन बताया
