कटिहार:  बिहार के कटिहार जिले में बुधवार की सुबह पुलिस की गोली लगने से एक शराब तस्‍कर की मौत हो गई। इससे अाक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा किया। हंगामा कर रहे लोगों के उग्र तेवर को देख पुलिसकर्मी थाना छोड़ कर भाग निकले। हालांकि पुलिस ने गोली ने चलाने से इंकार किया है।

जानकारी के अनुसार, कटिहार जिले के बारसोई में पुलिस की गोली से शराब तस्‍करी की मौत हो गई। इस घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने जमकर बवाल किया। पुलिस और ग्रामीणों के बीच हिंसक झड़प हुई। ग्रामीणों ने पुलिस का कार्बाइन छीन लिया।

इस मामले में पुलिस ने गोली चलाने की बात से इंकार किया है। कहा कि दो तस्‍करों के बीच हुई गोलीबारी में एक तस्‍कर की मौत हुई है।

Whatsapp group Join

पुलिस ने ग्रामीणों द्वारा छीने गए कार्बाइन बरामद कर लिया है। माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। बारसोई में 6 थानों की पुलिस की तैनाती की गई है। रह रह कर पथराव हो रहा है। एक पुलिस पदाधिकारी जख्मी हो गया है। पुलिस ने भीड़ को खदेड़ने के लिए हवा में 5 राउंड फायरिंग की