NAUGACHIA News

नवगछिया : फर्जी दारोगा बनकर रचाई शादी: महिला सिपाही से ठगी, आरोपी गिरफ्तार

नवगछिया : यार्ड में दर्दनाक हादसा.. ट्रेन से कटकर युवक की मौत, गांव में पसरा मातम

नवगछिया : बाढ़ से पहले एक्शन में प्रशासन.. इस्माईलपुर-बिंद टोली तटबंध का निरीक्षण

नवगछिया में STF-पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो हथियारबंद अपराधी गिरफ्तार, बड़ी वारदात टली

नवगछिया में दर्दनाक सड़क हादसा: ‘कुका’ की मौत, अस्पताल परिवार ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई

नवगछिया में ट्रैफिक का हाल बेहाल, बरात की गाड़ियां भी फंसी

नवगछिया : दिनदहाड़े लूटकांड.. गल्ला व्यवसायी पर हमला कर 3.50 लाख रुपये लूटे

भागलपुर पहुचे मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा

NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

पटना से हेलीकॉप्टर से आई इस टीम ने भागलपुर में इंधन भरवाया, जुट गये कामो मे ..

केंद्रीय जल संसाधन विभाग की टीम मंगलवार को फरक्का से भागलपुर होते हुए बक्सर तक का हवाई सर्वेक्षण करेगी। यह टीम गंगा में गाद एवं बाढ़ के कारणों एवं प्रकृति का अध्ययन करेगी।

Whatsapp group Join

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अनुरोध पर केंद्र सरकार ने इस टीम को गठित किया है। इस टीम के द्वारा दिल्ली में दो बैठकें पहले भी हो चुकी हैं। तीसरी बैठक 26 और 27 दिसंबर 2017 को पटना में हो रही है। इसी मीटिंग के एक हिस्से का कार्यक्रम हवाई सर्वेक्षण भी है। पटना से हेलीकॉप्टर से आई इस टीम ने भागलपुर में इंधन भरवाया और यहां से फरक्का के लिए रवाना हो गई।

यह टीम अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी कि गंगा में गाद एवं बाढ़ के कारणों से निपटने का क्या उपाय हैं। यह टीम केंद्रीय जल संसाधन विभाग के एबी पंड्या के नेतृत्व में गठित की गई है लेकिन उनके बीमार होने के कारण मंगलवार को गंगा फ्लड कंट्रोल कमीशन के अरुण कुमार सिन्हा इस टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। इनके साथ चार अन्य सदस्य अभी आए हैं। जो मंगलवार को हवाई सर्वेक्षण में हिस्सा लेंगे।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है