भागलपुर: जोगसर की रहने वाली महिला से एक युवक ने पहले फेसबुक पर दोस्ती की, अब ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। जबरन होटल में बुलाने पर महिला ने रेंज डीआइजी से मिलकर गुड़हट्टा चौक के पास अर्चना होटल व्यवसाई चंदन कुमार दास उर्फ विशाल सक्सेना पर आरोप लगाया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!महिला ने कहा है मेरी भी दुकान है। पहले फेसबुक पर दोस्ती के बाद चंदन से मेरी दुकान पर मुलाकात हुई। उसके बाद अक्सर वह दुकान पर मिलने लगा। मुझे पढ़ा लिखा बताकर नौकरी दिलाने का प्रलोभन भी दिया। बातचीत के क्रम में वह नजदीक आया।

एक दिन उसने मेरी व मेरे बच्चों की तस्वीर अपने मोबाइल में कैद कर ली। तस्वीर का हवाला देकर वह उसे मिलने के लिए होटल तक बुलाने लगा। जब इंकार किया तो उसने मेरे पति और बच्चों की हत्या करने की धमकी दी है। महिला ने बताया कि उसके डर से दुकान बंद करनी पड़ी है। डीआइजी ने हबीबपुर थानाध्यक्ष को मामला दर्ज करने का निर्देश दिया है। सूचना है कि पुलिस के हरकत में आने के बाद चंदन गायब बताया जा रहा है।
