एनएच-31 पर खरीक के अठनिया गांव के पास रविवार की दोपहर एक टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गड्ढे में पलट गया। इस दुर्घटना में एक महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान नारायणपुर के मधुरापुर बाजार निवासी बसंत पंडित की 60 वर्षीया प|ी झारो देवी और खरीक के युवक के रूप में की गई है।

युवक के नाम का पता नहीं चल पाया है। ग्रामीणों ने बताया कि सभी टेंपो पर सवार होकर भागलपुर की ओर जा रहे थे। इसी बीच चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और टेंपो गड्ढे में पलट गया। लोगों ने घायलों को इलाज के लिए पीएचसी पहुंचाया।

Whatsapp group Join

जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया। मगर इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। सूचना पर बसंत पंडित अपने परिजनों सहित मायागंज अस्पताल पहुंचे। दुर्घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस चालक का पता लगाने में जुट गई है।