NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

नवगछिया : एनएच 31 किनारे एक सर कटी अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद – Naugachia News

Desk: दुर्गेश, नवगछिया : बिहपुर में बगड़ी रेल ओवरब्रिज के आगे सोना चिमनी भट्टा के सामने एनएच 31 के पास युवक का सिर कटा शव बरामद हुआ। सिर कटे शव की सूचना मिलते ही झंडापुर ओपी पुलिस प्रभारी शिवप्रसाद रमानी एवं खरीक एसएचओ पंकज कुमार मौके पर पहुंचे।

Whatsapp group Join

युवक का शव झंडापुर ओपी क्षेत्र में होने के कारण ओपी प्रभारी श्री रमानी ने शव को कब्जे में पोस्टमॉर्टम के लिये नवगछिया भेज दिया। शव को देखने के बाद अंदेशा जताया गया कि किसी भारी वाहन के पहिये के नीचे आने से सर कट गया। क्षतविक्षत शव के पैर भी पहिये से दबने का निशान था।

ओपी प्रभारी ने बताया की युवक के शव को पोस्टमॉर्टम के बाद शिनाख्त के लिये 72 घंटे रखा जाएगा। कुछ युवक के मानसिक रूप से विक्षिप्त होने की भी बात कह रहे थे। लोगों ने युवक को वहां पर घूमते देखा भी था।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है