नहीं हो सकी महिला की शिनाख्त, 72 घंटे के बाद शव को पुलिस ने दफनाया -Naugachia News

सूचना/खबरे

नवगछिया: जमुनिया के केला खेत से एक अक्टूबर को महिला की सिर कटी लाश बरामद की थी जिसके बाद शव का पोस्टमार्टम करवाकर महिला की पहचान के लिए 72 घंटे तक रखा गया. मगर किसी के द्वारा पहचान नहीं होने पर शव को गुरुवार को दफना दिया गया. मालूम हो की यह पहली ऐसी घटना नहीं है जब कीसी अज्ञात शव का पता नहीं चल सका हो.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इससे पूर्व भी महिला की सिर कटी लाश तेतरी की आम के बगीचे में पुलिस ने बरामद की थी यही नहीं नवगछिया के एसपी आवास के एक सौ मीटर के दायरे में एक युवक का शव देर शाम पुलिस ने बरामद किया. इन सभी मामलों में न तो परिजन का पता चल सका है ना ही घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों पता चल सका है. पुलिस ने अपनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शवों को दफना दिया.

अपराधियों द्वारा नवगछिया को सेफ जॉन मानकर अपराधी यहाँ अपराध को अंजाम दे रहे हैं. पुलिस के नाक के नीचे अपराधी सरेशाम बड़ी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं. इसके वावजूद पुलिस उन अपराधियों तक पहुचपाने में विफल है.

क्या कहते हैं थाना प्रभारी

नवगछिया थाना प्रभारी संजय कुमार सुधांसु ने बताया कि महिला के शव की शिनाख्त नहीं होने के कारण शव को दफना दिया गया है.