NAUGACHIA News

नवगछिया : फर्जी दारोगा बनकर रचाई शादी: महिला सिपाही से ठगी, आरोपी गिरफ्तार

नवगछिया : यार्ड में दर्दनाक हादसा.. ट्रेन से कटकर युवक की मौत, गांव में पसरा मातम

नवगछिया : बाढ़ से पहले एक्शन में प्रशासन.. इस्माईलपुर-बिंद टोली तटबंध का निरीक्षण

नवगछिया में STF-पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो हथियारबंद अपराधी गिरफ्तार, बड़ी वारदात टली

नवगछिया में दर्दनाक सड़क हादसा: ‘कुका’ की मौत, अस्पताल परिवार ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई

नवगछिया में ट्रैफिक का हाल बेहाल, बरात की गाड़ियां भी फंसी

नवगछिया : दिनदहाड़े लूटकांड.. गल्ला व्यवसायी पर हमला कर 3.50 लाख रुपये लूटे

भागलपुर पहुचे मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा

NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

भागलपुर: मोदी सरकार के इशारे पर काम कर रही है, सीबीआई- सांसद

भागलपुर: युवा राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद श्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने कहा कि न्ययालय पर पूरा आस्था है चारा घोटाला में आए फैसले के खिलाफ उपरी अदालत जायेंगे जहां उम्मीद है न्याय लालू जी को मिलेगा और वो निर्दोष साबित होंगे। चारा घोटाला में राजद प्रमुख श्री लालू प्रसाद यादव जी को पूरी तरह राजनीति से प्रेरित होकर सीबीआइ ने फसाया है जो किसी भी नजरिए से उचित नहीं है.

Whatsapp group Join

पार्टी एक जुट है दमनकारी शक्तियों के खिलाफ संघर्ष और तेज होगा।सांसद ने कहा कि केंद्रीय एजेंसी सीबीआई, ईडी, ईटी केन्द्र सरकार के पिंजड़े में बंद तोता है. जो अपनी स्वायत्तता खोकर आज पूरी तरह मोदी सरकार के इशारे पर काम कर रही है. सीबीआई जैसी स्वतंत्र संस्थाओं का इस तरह पतन लोकतंत्र के लिए बेहद खतरनाक है.
आदर्श घोटाला हो या 2 जी स्पैक्ट्रम घोटाले के सभी आरोपी बरी कर दिए गए, क्योंकि सीबीआई उसमें दोषियों के खिलाफ एक भी सबूत नहीं जुटा सकी. जबकि एक ही मामले में आज जहां जगन्नाथ मिश्रा को अपराधमुक्त घोषित कर दिया गया तो लालू प्रसाद को दोषी करार दिया गया है.आज ही राजद सासंद मीसा भारती के खिलाफ भी चार्जशीट दायर किया गया है. इससे स्पष्ट होता है कि न्याय की बजाए राजनीति ज्यादा हो रही है और इसके पीछे भाजपा और आरएसएस है,जो अपने विरोधियों को समाप्त करना चाहती है।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है