खरीक में ट्रक- ट्रेक्टर में भिड़न्त- चालक समेत तीन घायल

Crime Reoprts

खरीक: खरीक थाना क्षेत्र के एनएच- 31 पर प्रखंड मुख्यालय के समीप गुरूवार को ट्रक और ट्रेक्टर में आमने -सामने भिड़ंत हो गई जिसमे ट्रेक्टर चालक समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.घायल लोगों में झंडापुर के सुजीत कुमार (10 वर्ष)उसका पिता फटरु मंडल (50 वर्ष) और उसी गांव के ट्रेक्टर मालिक गुलशन कुमर गंभीर रूप से घायल हो गया.घायलों को गंभीर हालत में खरीक पीएचसी में भर्ती कराया गया है.गंभीर रूप से घायल पिता -पुत्र को बेहतर इलाज के लिये मायागंज अस्पताल भेज दिया गया है.
घायलों ने बताया क़ि वे लोग झंडापुर से खरीक की ओर जा रहे थे.अचानक अनियंत्रित ट्रक ने ट्रेक्टर सवार लोगों को जोरदार धक्का मार दिया.ट्रक खाई में गिर गया.मौके पर पहुंची खरीक पुलिस ट्रक और ट्रेक्टर को अपने कब्जे में ले लिया.ट्रक चालक भागने में सफल रहा.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!