कबड्डी प्रतियोगिता: बांका, मुंगेर, जमुई सहित भागलपुर के खिलाड़ियों ने दमखम व प्रतिभा दिखाया
नारायणपुर – प्रखंड के रायपुर उत्तक्रमित उच्च विद्यालय नारायणपुर में एक दिवसीय राज्य कबड्डी प्रतियोगिता समारोह पूर्वक सम्पन्न हुआ. प्रतियोगिता में भागलपुर जोन के बांका, मुंगेर, जमुई सहित भागलपुर के खिलाड़ियों ने दमखम व प्रतिभा दिखाया. प्रतियोगिता का उद्घघाटन मध्य विद्यालय के प्राचार्य सुनील कुमार शर्मा व मुखिया उमाकांत शर्मा ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़ कर किया. उद्घघाटन मैच में बालक वर्ग में भागलपुर ने बांका को 44 – 25 से हराया दूसरे मैच में मुंगेर ने जमुई को 45 – 15 से हराया तीसरा मैच फाईनल मुकाबले में मुंगेर ने भागलपुर को 44 – 34 से पराजित कर जोनल मैच का चैंपियन बना.
विजयी हुआ. वहीं बालिका वर्ग में दो टीमों ने भाग लिया जिसमें भागलपुर ने जमुई को 25 -15 से हराकर चैंपियन बनी.मौके पर आए सभी खिलाड़ियों को भागलपुर जिला कबड्डी संघ के सचिव गौतम कुमार प्रीतम,समाजसेवी सुदामा साह,गाँधी विचार मंच के रंजीत मंडल, संजय कुमार शर्मा अभिनंदन कुमार, चामालाल यादव, पंचायत समिति सदस्य रमेश कुमार प्रखंड सचिव सुमित कुमार ने खिलाड़ियों को पुररुस्कृत कर सम्मानित किया.

प्रतियोगिता में रेफरी सद्दाम, राजेश, सूरज, मुन्तजीर, गोपाल, दिलीप, ज्योति सिंह ने किया. प्रतियोगिता में बेस्ट खिलाड़ी का अवार्ड सौरव कुमार को दिया गया. मौके पर उपस्थित संघ के सचिव गौतम कुमार प्रीतम ने कहा कबड्डी गाँव का खेल है जिसे गाँव में ज्यादा विकास हो सकता है. अंत में विद्यालय के प्राचार्य सुनील कुमार शर्मा ने आगत अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन किया.

