जीविका द्वारा विद्यालयों के निरीक्षण का शिक्षक संघ ने किया विरोध

गोपालपुर

खरीक : जीविका समूहों द्वारा विद्यालयों का निरीक्षण करने का शाही फरमान से आक्रोशित शिक्षकों ने प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले विरोध प्रदर्शित किया है. प्राथमिक शिक्षक संघ के अघ्यक्ष रामशोषित यादव की अध्यक्षता में  प्रखण्ड मुख्यालय में आयोजित बैठक में शिक्षकों ने ध्वनि मत से जीविका समूहों द्वारा विद्यालयों के निरीक्षण का पुरजोर विरोध किया है. बैठक में सहायक स्नातक शिक्षकों को मध्य विद्यालयों और प्राथमिक विद्यालयों में प्रधानाध्यापक पद पर पदस्थापन करने मध्य विद्यालयों में प्रहरी की नियुक्ति करने नियोजित शिक्षकों  के आकस्मिक मृत्यु पर आश्रितों को चार लाख रुपये अनुग्रह राशि का भुगतान करने नियोजित शिक्षकों के सेवा शर्तों का अविलम्ब प्रकाशन लगातार आठ साल से कार्यरत स्नातक प्रशिक्षित नियोजित शिक्षकों के मासिक वेतन में एक हजार रुपए की बढ़ोत्तरी सहायक स्नातक शिक्षक के मासिक वेतन का अविलम्ब भुगतान करने वर्ग 01 से 08 कक्षा के छात्रों का वार्षिक परीक्षा आयोजित करनेऔर शिक्षकों को एमडीएम और भवन निर्माण  जैसे दुरूह कार्यो से मुक्त करने समेत चौदह सूत्री मागों का प्रस्ताव पारित कर समग्र शिक्षकों द्वारा हस्ताक्षरित ज्ञापन खरीक बीडीओ के माध्यम ने बिहार सरकिर को दिया. बैठक में प्रखण्ड प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष रामशोषित यादव सचिव आलोक कुमार राज्य प्रतिनिधि नवीन कुमार प्रशांत कुमार  विभाकर प्रसाद यादवेश अमरेश कुमार वकील कुमार साह चन्द्रशेखर सिंह संध्या कुमारी राशिद हुसैन राजेन्द्र साह सुदामा कुमारी प्रभाष कुमार नन्द बिहारी रविदास आदि शिक्षकगण मौजूद थे.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!