नवगछिया : रंगरा थाना क्षेत्र के तिनटंगा दियारा ज्ञानी दास टोला में परिवारिक विवाद में एक साठ वर्षीय महिला ने जहर खा कर खुदकुशी कर ली. महिला द्वारा खाद्य पदार्थ में जहर मिलाकर खाने के बाद महिला की स्थिति तेजी से बिगड़ने लगी.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!आनन-फानन में परिजनों द्वारा उसे नवगछिया स्थित अनुमंडल अस्पताल मैं इलाज के लिए भर्ती कराया गया. मगर इलाज के दौरान ही महिला की मौत हो गई.


मृतक महिला की पहचान रंगरा थाना क्षेत्र के तिनटंगा दियारा ज्ञानी दास टोला निवासी सुरेश पासवान की साठ वर्षीय पत्नी हीरा देवी के रूप में की गई है. घटना के बाद रंगरा थाने में इस बाबत एक यूडी केस दर्ज की गई है. रंगरा पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया गया.
