मौसम अलर्ट : जनवरी के इस सप्ताह से पड़ेगी कड़ाके की ठंड, कर देगा सताना शुरु-Naugachia News
नवगछिया : गुरुवार की अपेक्षा शुक्रवार को न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस गिरावट के साथ पारा छह पर पहुंच गया है। अचानक ठंड बढ़ जाने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। मौसम वैज्ञानिक की माने तो ठंड बढ़ने का कारण उत्तर भारत में हो रही बर्फवारी है। बीते दो दिनों से पहाड़ी प्रदेशों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। सर्द पश्चिमी हवा भी चल रही है। जिस कारण तापमान गिरने का सिलसिला जारी है।
सोमवार को सबेरे धूप निकली पर दोपहर बाद धुंधली हो जाने के कारण लोग दिन में भी ठंड महसूस करने लगे थे। बीते दो दिनों से तो शाम होते ही ठंड ने सताना शुरु कर दिया।

2015 में 25 दिसंबर का तापमान
अधिकतम – 21.3 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम – 06.0 डिग्री सेल्सियस
आर्द्रता – 97 फीसद
कोट..
उत्तर भारत में बर्फवारी के कारण तापमान गिर रहा है। पछिया हवा ने ठंड और बढ़ा दी है। जनवरी के प्रथम सप्ताह में कड़ाके की ठंड पड़ने का संकेत
प्रो. बीरेंद्र कुमार, नोडल पदाधिकारी मौसम विभाग, बीएयू सबौर

