नवगछिया : भागलपुर जिला ताइक्वांडो संघ के तत्वावधान में रविवार को स्व डाँ वंदना लाहिड़ी मेमोरियल 14 वाँ जिला ताइक्वांडो प्रतियोगिता 2018 का आयोजन हाई स्कूल नवगछिया में किया गया. जिला ताइक्वांडो प्रतियोगिता में ऑल ऑवर में नवगछिया ताइक्वांडो एकेडमी विजेता बनी. जबकि डीपीएस भागलपुर स्कूल उपविजेता रही. प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन कर लोगो को अचंभित कर दिया.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इस अवसर पर ताइक्वांडो खिलाड़ी मोनी कुमारी,सौम्या गुप्ता, खुशबू कुमारी, जातिया, फरहनाज, काजल कुमारी, अंजली, जिनी ख़ातून, मेघा, आँचल कुमारी, रौशनी भारती, पलक, अदित्य मिश्रा, हेम शंकर, अरमान खान, यसराज, अमन, हर्ष, उपदेश कुमार, प्रियान्शु राज, रवि शंकर, अभिषेक, आर्यन ऋषव, रवि रंजन, सौरव कुमार, सत्यम, माइकल कुमार, अवधेश कुमार, मो शाहिद आलम, सौरव कुमार, अमन राज, पिन्टु, जेम्स, राकेश,प्रिस राज, अमित कुमार, मिथुन, धीरज झा, आसित नौसाद, शिवम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अर्जित किया.

वहीं खिलाड़ी चिन्टु झा, लव कुमार, आताउल्हा, अमित चौरसिया, शौरव कुमार, प्रशांत कुमार, आदित्य, राजीव रंजन, ऋषव राज, दिव्याशु, रितु राज, देवराज, आकाश, आशीष, नेहा कुमारी, नंदनी कुमारी, स्वाती ने सिल्वर पदक जीता है. प्रतियोगिता के समापन समारोह के अवसर पर जिला संघ के अध्यक्ष आर पी राकेश, खेल संघ के अध्यक्ष राम देव प्रसाद यादव, रामसेवक भगत, डाँ मनिषा लाहिड़ी, देवाशीष , मोनिका कुमारी, डा प्रो अशोक ठाकुर आदि उपस्थित थे.
