नवगछिया : मुमताज मोहल्ला में चाची ने भतीजे पर लगाया मारपीट का आरोप-Naugachia News
नवगछिया : नवगछिया थाना क्षेत्र के मुमताज मोहल्ला निवासी शिव शंकर बिहारी की पत्नी मधु देवी ने अपने भतीजे सूरज कुमार पर मारपीट करने का आरोप लगाया है. मधु देवी ने बताया कि सूरज घर में 12:00 बजे अपने कई दोस्तों के साथ घुसकर गंदी गंदी गाली गलौज करते हुए मारपीट करता है. मना करने पर जान मारने की धमकी भी देता है.
इसको लेकर मंगलवार को भी सूरज द्वारा लोहे के छड़ से बेरहमी से पिटाई कर दी गई. घटना की जानकारी मिलने पर पीड़ित महिला के भाई पंकज कुमार और मां उर्मिला देवी नवगछिया पहुंची जहां अपनी बेटी को रोते बिलखते देख उसे इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल लाया जहां पीड़िता ने बताया कि सोमवार को भी उसके भतीजे ने उसके साथ मारपीट की थी जिसके बाद वह नवगछिया महिला थाना में गई मगर वहां मौजूद सिपाही ने कहा कि तुम लोग आपस में सुलह कर लो नहीं तो फेर में फंस जाओगे और आवेदन लेने से इंकार कर दिया.

पुनः मंगलवार को मारपीट करने के बाद वह फिर से नवगछिया महिला थाना गई जिसके बाद महिला का आवेदन स्वीकार किया गया. वहीं पीड़िता के शरीर पर गहरा चोट था. जिसका इलाज नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में किया जा रहा है. वही महिला थाना प्रभारी चंदना कुमारी ने बताया कि पीड़िता की ओर से आवेदन प्राप्त की गई है जल्द ही जांच कर कारवाई की जाएगी.

