नवगछिया : पंसस पति सुनील शर्मा ने हत्या से कुछ घंटे पहले ही नवगछिया के प्रखंड प्रमुख पति शैलेंद्र सिंह से फोन पर बात चीत की थी. खुद शैलेंद्र सिंह ने सुनील के साथ हुई बात चीत का आडियो पत्रकारों को दिया है. बात चीत में सुनील ने शैलेंद्र से नगरह स्कूलों में मिड डे मिल की जांच करने का आग्रह किया. इस पर प्रमुख ने कहा कि आज वे बोआई करने जारहे हैं इसलिए नगरह नहीं आ सकते, किसी दूसरे दिन स्कूलों की जांच करने का समय रखा जाय. इस पर सुनील ने कहा कि आज शुक्रवार है और विद्यालयों में अंडा दिया जाना है. इसलिए आज अगर जांच हो जाता तो अच्छा रहता. सूचना मिली है कि कई स्कूलों में अंडा नहीं दिया जा रहा है. इसके बाद भी प्रमुख ने आने में असमर्थता जतायी तो सुनील ने कहा कि ठीक है मैं स्कूल जांच करने जाता हूं और वीडियो बना कर आपको भेज दूंगा. इसके बाद सुनील और प्रमुख पति की बातचीत समाप्त हो जाती है. सुनील और प्रमुख पति के बीच पूरी तरह से गवई भाषा में हुई है.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!हत्या की घटना को अंजाम तक पहुंचाने में अपराधियों ने मोबाइल का खूब इस्तेमाल किया है. सुनील के परिजनों का कहना है कि सुनील मनरेगा का शिलापट्ट बनवा रहा था और फोन आने पर वह मोटरसाइकिल से निकल गया. दूसरी तरफ नीलम देवी का कहना है कि जब वह कचहरी के लिए नगरह से निकली तो गांव से कुछ दूरी पर ही सुनील को मोटरसाइकिल से नवगछिया की ओर जाते देखा और उसके साथ एक महिला थी. वह उस महिला को नहीं पहचानती है.

इसके बाद नीलम का कहना है कि उसकी सुनील से मुलाकात मक्खातकिया के पास हनुमान मंदिर के समीप हुई और वह वहां से सुनील के साथ मोटरसाइकिल पर बैठ कर कचहरी गयी और वहां से वापस लौटी. पुलिस का मानना है कि वारदात को अंजाम देने मेंअपराधियों के बीच मोबाइल का खूब इस्तेमाल हुआ होगा. शुक्रवार को सुनील की गतिविधि जो सामने आ रही है वह पूरी तरह से अनिश्चित है. सुनील कहां जायेगा, किसके साथ जायेगा, जब तक कोई करीबी इस बात को लीक नहीं कर रहा था तब तक अपराधी ऐन वक्त पर घात लगाये कैसे बैठे थे ?
पुलिस ने आंगनबाड़ी साहायिका का मोबाइल को किया जब्त
नवगछिया पुलिस ने आंगनबाड़ी साहायिका का मोबाइल जब्त कर लिया है. हालांकि नीलम की मोबाइल को सुनील के परिजनों ने ही छिन लिया था और पुलिस को सुर्पुद कर दिया था. दूसरी तरफ मृतक के मोबाइल का भी कॉल डिटेल पुलिस खंगालने में जुट गयी है.

नवगछिया एसपी के निर्देशन में शुरू हुआ अनुसंधान
नवगछिया के एसपी सुधीर कुमार के निर्देशन में हत्याकांड का अनुसंधान शुरू हो चुका है. इस क्रम में इलैक्ट्रोनिक साक्ष्यों, परिस्थित जन्य क्ष्यों के साथ सुनील के दुश्मनी के सभी ध्रुवों को ध्यान में रख कर पुलिस सभी बिंदुओं पर छानबीन में जुट गयी है. नवगछिया के एसपी ने खुद घटना स्थल पर जा कर मामले की नवगछिया एसपी सुधीर कुमार ने कहा कि जल्द से जल्द कातिलों तक पुलिस पहुंच जायेगी.
