नवगछिया : जमीन विवाद में चली गोलियां, युवक के पैर में लगी पत्थर में दो घायल

Crime Reoprts

नवगछिया :  नगरह जमालपुर टोला में रविवार की दोपहर जमीन विवाद में एक पक्ष की ओर से दहशत फैलाने के लिए  हवाई फायरिंग की गई। साथ ही मौके पर मौजूद दिलखुश कुमार (22) पिता टुनटुन मंडल घर चतरमा पुरैनी मधेपुरा को गोली मारकर घायल कर दिया। गोली दिलखुश के पैर में लगी और वह वहीं जमीन पर गिर पड़ा।  विवाद  के बाद  उनलोगों ने ईंट, पत्थर भी चलाया। जिसमें भरत सिंह (45) पिता तारिणी सिंह जमालपुर  सहित एक महिला भी घायल हुई।  घटना के बाद गोलीबारी करने वाला युवक सहित उसके परिवार के अन्य लोग मौके से फरार हो गए। घायलों को अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक चिकित्सा के बाद गोली से घायल दिलखुश कुमार को बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर किया गया।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

घायल दिलखुश कुमार अपने नाना स्वर्गीय अधिक लाल सिंह के घर नगरह आया हुआ था। रोड़ेबाजी में  घायल भरत सिंह ने बताया कि हमारे  जमीन पर सुभाष यादव, उसकी पत्नी शोभा देवी, बेटा गुड्डू और उनके परिवार के सदस्य जबरदस्ती जाकर घर बनाने लगे। उसका घर बगल में है इसलिए वह हमारे जमीन पर कब्जा करना चाहता है। जब हमलोगों ने घर बनाने से रोका तो उनलोगों ने ईंट, पत्थर चलाना शुरु कर दिया। जिसमें हम घायल हो गए। बाद में सुभाष यादव का बेटा गुड्डू यादव दौड़कर घर से थ्रीनट निकाल लाया और हवा में दो राउंड फायरिंग कर दिया और एक गोली हमलोगों की तरफ  चलाया जो दिलखुश के पैर में लगी। नवगछिया के प्रभारी थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि नगरह में जमीन विवाद में गोलीबारी हुई है। गोली लगने की जानकारी नहीं है।

आठ कट्ठा जमीन को लेकर चल रहा है विवाद

 घायल भरत सिंह ने बताया कि आठ कट्ठा जमीन जो हमारा है। हमने उस जमीन को सोहन गुरुजी से वर्ष 2023 में खरीदा हैं। उस जमीन के बगल में सुभाष यादव का घर है, इसलिए जबरन उस पर कब्जा करना चाहता   है। पहले से भी उस जमीन बार  क़ई बार कब्जा करने का प्रयास किया गया था। इसके खिलाफ हमने नवगछिया थाना, एसपी, एसडीपीओ को  आवेदन भी दिया है। थाना द्वारा दोनों पक्षों को कहा गया है कि जमीन पर कोई काम नहीं करेगा। इसके बावजूद वह जबरदस्ती आज घर बना रहा था और जब हमलोग विरोध किए तो ईट, पत्थर चलाया और गोली भी मार दिया।

बाल-बाल बचे गनौरी, जमीन पर गिर बचाई जान

घायल दिलखुश ने बताया कि जब गुड्डू फायरिंग करने लगा तो हमलोग भागने लगे। हमलोगों को भागते देख हमारे तरफ ही गोली चलाने लगा। हमारे ठीक सामने गनौरी था गनौरी को गोली लगता लेकिन  गोली चलने के बाद वह नीचे जमीन पर गिर गया। इसलिए बच गया, गोली हमारे पैर में लगी क्योंकि हम भाग रहे थे। घायल ने कहा कि वे लोग दबंग हैं, बार-बार जमीन पर आकर गोलीबारी करते हैं। घायलो ने एसपी से सुरक्षा की मांग की है।